हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अमित नेगी) श्रीनगर। देश और प्रदेश में व्याप्त कोरोना महामारी में कई कोरोना योद्धाओं ने अपने प्राण गंवा चुके हैं। ऐसे महान योद्धाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चा द्वारा एक दीपक जलाकर 1 जून रात 8 बजे श्रद्धांजलि दी जाएगी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सँयुक्त मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनिल बडोनी ने प्रदेश के समस्त  कार्मिकों से अपील करते हुए कहा है अधिकाधिक कार्मिक साथी इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्यात्माओं की शांति की प्रार्थना करें। देश व प्रदेश में फैली हुई कोरोना महामारी के बीच राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा लगातार फ्रंट लाइन कार्मिकों तक आवश्यक सुरक्षा उपकरणों को पहुंचाकर मिशन सेवाभाव कार्यक्रम को 15 जून तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, दिनांक 31 मई को प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन बैठक  के माध्यम से राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने अवगत कराया कि कोरोना सेवाभाव कार्यक्रम को 15 जून तक के लिए विस्तारित करते हुए  फ्रंटलाइन वर्कर्स को सेनेटाइजर, मास्क का वितरण जारी रखा जाएगा। जरूरतमंदों तक राशन दवा पहुंचाने के कार्य को भी जारी रखा जाएगा। महिला उपाध्यक्ष योगिता पन्त ने  बताया कि  सभी राजकीय कार्यालयों मे फ्रंटलाइन बतौर कार्यरत साथियों को उक्त साम्रगी वितरित की जाएगी तथा  जिससे कर्मचारियों को कोरोनाकाल में अधिक सुरक्षा प्रदान हो सके, सुरक्षा में पहली प्राथमिकता मजबूत ढाल की होती है। और फ्रंटलाइन वर्कर्स हमारी ढाल हैं जिन्हें प्रत्येक स्तर पर सुरक्षित होना आवश्यक है। 1 जून को सभी कार्मिक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शोक संतप्त परिवारों को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सन्युक्त मोर्चा प्रांतीय उपाध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने  कहा संयुक्त मोर्चा अपनी एक मात्र मांग पुरानी पेंशन के अधिकार को लेकर प्रतिबद्ध है परंतु वर्तमान समय कर्तव्यों के निर्वहन का है और मानवीयता से बढ़कर कोई कर्तव्य नहीं। मोर्चा मिशन सेवाभाव के सेवा कार्यों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष  सहायता करने वाले क्रांतिकारी संघनिष्ठ साथियों का आभार व्यक्त करता है। प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ डी सी पसबोला ने कहा कि कोरोना योद्धाओं के बगैर इस महामारी से लड़ना सम्भव नहीं था और इस जंग में हमारे बीच से कई साथी काल का ग्रास बन गए । ईश्वर से उन पुण्यात्माओं की शांति प्रार्थना हेतु श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सभी साथी प्रतिभाह करते हुए 1 जून को एक दीपक अवश्य जलाएं। मोर्चे के प्रदेश प्रेस सचिव डॉ कमलेश कुमार मिश्रा  ने कहा कि इस विपत्ति के समय मे संयुक्त मोर्चा टीम अपनी सक्षमता को देखते हुए हर सम्भव सेवा को करती रहेगी ताकि हमारे फ्रंटलाइन वर्कर्स हर प्रकार के भय से मुक्त रहें। श्री पांडे जी ने बताया कि 1 जून को रात्रि 8 बजे  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चे के द्वारा देश मे शहीद हुए कोरोना योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी जा रही है। इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक साथी सम्मिलित होकर  एक दीपक जलाएं व शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। राष्ट्रीय प्रेस सचिव मिलिन्द बिष्ट  कहा कि  की संयुक्त मोर्चा टीम संकट की घड़ी में भी सक्रियता को बनाये रखने के लिए दृढ़संकल्पित है और जनसेवा में कार्य में सदैव तत्पर रहेगी। सभी कार्मिकों से निवेदन है कि 1 जून को कोरोना शहीदों के लिए श्रद्धांजलि स्वरूप एक दीपक जलाकर शहीदों के परिवार को सम्बल प्रदान करें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours