हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर की भिक्कमपुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाणगंगा में अवैध खनन करते एक जेसीबी पकड़ चौकी लाकर सीज कर दिया जबकि एक ट्रैक्टर ट्राली चालक, ट्रैक्टर ट्राली को बाणगंगा की दूसरी तरफ से लेकर मौके से फरार हो गया। वही लक्सर कोतवाल प्रदीप चौहान का कहना है अवैध खनन में लिप्त जेसीबी को एमवी एक्ट सुंसगत धाराओं में सीज किया गया है और अवैध खनन की रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours