हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार के अलावलपुर से लेकर लादपुर गांव तक सड़क का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना के तहत चल रहा है, जिसकी गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने हरिद्वार जिलाधिकारी को सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत की थी, शिकायत पर जिलाधिकारी ने एक टीम गठित कर जांच के दिशा निर्देश दिए थे, जांच कर रही गठित टीम में लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने कल यानी शनिवार को मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण भी किया था। वही आज रविवार को क्षेत्रीय विधायक सुरेश राठौर ने संबंधित विभाग के एसडीओ, जेई और ठेकेदार को साथ लेकर मौके पर पहुच सड़क का निरीक्षण किया वहीं इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि इस सड़क को हम लोहा लाट सड़क ही बनाएंगे जिससे ग्रामीणों के सामने कोई दिक्कत ना आए उन्होंने कहा कि हम सड़क को भव्य और सुंदर रूप देंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours