हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार।हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. द्वारा वर्तमान समय में बढ़ते साइबर अपराध के दृष्टिगत जनपद में गठित साइबर क्राइम सेल को साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतें प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसमें आमजन द्वारा साइबर ठगी का शिकार होने पर साइबर सेल के मोबाइल नंबर या कार्यालय में दी जा रही सूचना पर साइबर क्राइम सेल द्वारा तत्परता से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में साइबर क्राइम सेल गठित टीम ने साइबर क्राइम का शिकार हुए हरिद्वार निवासी यशपाल को 90 हजार रुपए की धनराशि वापस कराई गई है। वहीं एसएसपी हरिद्वार सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस. ने बताया कि शिकायतकर्ता यशपाल ने साइबर क्राइम सेल को एक शिकायती पत्र था। जिसमें गुजरात निवासी एक व्यक्ति के द्वारा शेयर मार्केटिंग में धनराशि को इन्वेस्टमेंट कराने केे कहने पर यशपाल ने उसके बैंक खाते में 90 हजार रुपये जमा करवा दिए थे। लेकिन कुछ समय बाद पीड़ित यशपाल को आभास हुआ कि वह किसी ठगी का शिकार हो चुका है। जिसकी पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यशपाल के 90 हजार रुपये वापस कराये है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours