हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। खबर हरिद्वार से जहां रक्त क्रान्ति के जनक स्व० डॉ शहनवाज खान को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लड वॉलिंयटर्स हरिद्वार ने होटल वैभव ग्रैंड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 212 यूनिट रक्तदान हुआ, आपको बता दें कि जिसमे किसी कारण वश लगभग 77 लोग रक्तदान नही कर पाए। रक्तदान करने के लिये 289 रक्तवीरो ने अपना रेजिस्ट्रेशन कराया था। डॉ खान के परिवार से उनके सुपुत्र हसन ने फ़ोटो पे पुष्प अर्पित कर रक्तदान शिविर का आरंभ किया। हरिद्वार की जनता ने रक्तदान के साथ-साथ उनके फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ खान के भाई व अन्य परिवार के सदस्यों ने रक्तदान कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने खान साहब के फ़ोटो पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हरिद्वार में ब्लड डोनेशन कैंप के संस्थापक स्वर्गीय डॉक्टर शाहनवाज खान आज हमारे बीच नहीं रहे, कोविड-19 महामारी ने उन्हें हमारे बीच से छीन लिया है, उन्होंने कहा कि हम सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से विनती करते हैं, ओर ड्रग इंस्पेक्टर ने कहा की हम सभी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उन्हें कहा कि स्व० खान साहब एक ऐसे व्यक्ति थे जो अपनी अलग पहचान बनाए हुए थे। और उनके द्वारा लोगो की काफी मदद की जाती थी।
 |
|
सरकार की गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिग का पूर्ण रूप से ध्यान रखा गया। प्रत्येक रक्तदान के बाद बेड को पूर्ण रूप से सैनिटाइज किया गया व शीट को बदला गया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक हरिद्वार व ऐम्स हॉस्पिटल ऋषिकेश के रक्तकोष टीम ने रक्त एकत्रित किया। रक्तदान कर श्रदांजलि अर्पित करने वालो में एस०टी०एफ सब इंस्पेक्टर प्रियंका भारद्वाज, साहिल पठान, रजनी चौधरी, अशोक कालरा, हिमांशु, डॉ करिश्मा, डॉ दीपक, डॉ आस्था भट्ट, डॉ अनुपम चतुर्वेदी,अमन हसन, नामित गोयल, समीर चावला, शिल्पा चावला, सौरभ अरोड़ा, योगेश अरोड़ा, प्रियांशु अरोड़ा, महेश ढींगरा, कामना तनेजा, विशाल तनेजा, विनोद तनेजा, वैभव दत्त, हितेश मल्होत्रा, आरती झा, दीपक बजाज, फरीद अहमद, ध्रुव सेमवाल, प्रदीप , विशाल, अजय वर्मा, विक्रम सिंह सिद्धू, सुरेश अरोड़ा, दर्पण चड्डा, अजय अरोड़ा, पूजा अरोड़ा, विजय सक्सेना, विजय सक्सेना, मनोज सिंघल, पूजा गोयल , सचिन चौधरी, शुभम, सोनिया, आशीष, नीरज, रुपिंदर, विजय, राजेश ,अरविंद सुमित, विनीत, विनीता, सुनील , साजिद, जावेद , अकील, मनोज, सचिन, दीपक, लोकेश, कमल, सुमित्रा, धुर्व, प्रदीप, रमन, कुलदीप, संजय, ललित, अंकिता, अवनीश, आन्या, आदेश, मनोज, निर्दोष, रूहानी, आकाश, चिराग, शिवानी, आदि में शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours