हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। जहां इस समय उत्तराखंड मित्र पुलिस कोरोना काल के चलते गरीब बेसहारा जरूरतमंद मजदूर लोगों की मसीहा बनकर मदद कर रही है। दूसरी ओर ऐसे में अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वाले माफिया शराब का कारोबार कर देश को बर्बाद करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हो है। ऐसे शराब के कारोबार करने वाले माफियाओं पर लक्सर पुलिस भारी पड़ती नजर आ रही है। आपको बता दें कि हरिद्वार की लक्सर कोतवाली की रायसी चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के पंडितपुरी गांव के पास गंगा नदी के किनारे खेत मे अवैध कच्ची शराब निकाल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही युवक का एक अन्य साथी मौके से फरार हो गया।पुलिस की पूछताछ मे युवक ने अपना नाम राजकुमार पुत्र संतराम गांव पण्डितपुरी बताया उसने बताया वह फरार हुए अपने साथी शीशपाल पुत्र बारू महाराजपुर खुर्द के साथ खेत कच्ची मे कच्ची शराब निकालकर ट्रैक्टर ट्राली के अंदर भुसे में रख कर गांव में लाकर बांट लेते थे और फिर शराब को बैच दे देते है। पुलिस ने मौके से एक ट्रैक्टर ट्राली 30 लीटर कच्ची मय भट्टी उपकरण सहित कई सौ लीटर कच्ची शराब बनाने का लहान भी नष्ट किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। लगातार लक्सर पुलिस की अवैध कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई भारी पड़ रही है जिससे कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं में हड़कंप मचा है और हौसले पस्त है अगर लक्सर पुलिस अभियान चलाकर लगातार कच्ची शराब बनाने वाले माफियाओं पर इसी तरह गरजती रहेगी तो आने वाले समय में लक्सर क्षेत्र से कच्ची शराब के गोरखधंधे पर लगाम लग सकती है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours