हरिद्वार की गूंज (24*7)

(विभास सिन्हा) हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत अपनी विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर रखे जाने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्वालापुर में 70 लाख रूपये विभिन्न प्रकार के चिकित्सा उपकरणों की खरीद हेतु ,अपनी विधायक निधि से 70 लाख रुपए जारी किए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र बहादराबाद, सलेमपुर, रावली महदूद, अन्नेकी, औरंगाबाद एवं खाला टिहरा ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण ओर सैनिटाइजेशन हेतु वाहन एवं स्प्रे टैंकर खरीद के लिए 30 लाख रुपए विधायक निधि से जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस कोविड महामारी काल में जनहित के किसी भी फैसले को लेने में जरा भी कोताही नहीं बरत रही है, साथ ही जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर कोविड़ 19 संबंधित दिशा-निर्देश भी जारी कर रही है। विधानसभा रानीपुर में जगह-जगह निशुल्क rt-pcr जांच हेतु कैंप लगाए जा रहे हैं जिससे कि संभावित मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours