हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर तहसील के समाजसेवी एडवोकेट पंकज गुप्ता ने बीती 14 मई को लक्सर निवासी एक गरीब महिला पुष्पा पत्नी रविद्रर के हाथ का ऑपरेशन ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में कराए जाने को लेकर गरीब पीड़ित महिला की मदद लिए डीएम से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री तक गुहार लगाई थी, जिसकी खबर हरिद्वार की गूंज पोर्टल पर विस्तार से प्रकाशित की गई थी।
खबर प्रकाशित होने के बाद उत्तराखंड सरकार के हस्तक्षेप के बाद ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में पीड़ित महिला का आज सफल ऑपरेशन हुआ है। समाजसेवी एडवोकेट पंकज गुप्ता ने बताया आज पीड़ित महिला के हाथ का ऑपरेशन ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में सफल हुआ है। वही उन्होंने उत्तराखंड सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहां की हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि अब गरीब महिला स्वस्थ होकर जल्द ही अपने परिवार में सकुशल आ जाए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours