हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। रक्तदान करने से शरीर मे कमजोरी नही बल्कि शरीर चुस्त रहता है ये कहना है कटारपुर के राहुल सैनी का। शरीर से चुस्त और फिट राहुल सैनी पहली बार रक्तदान करते हुवे काफी उत्साहित थे। इसके लिये उन्होंने हरिद्वार की गूंज के पत्रकार के माध्यम से एस आर मेडिसिटी के माँ गंगे ब्लड बैंक जाकर रक्त दान किया। रक्तदान बैंक से एन एस नेगी ने कोरोना काल को देखते हुए युवाओ से अधिक से अधिक संख्या में स्वेच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि उनका माँ गंगे ब्लड सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। आम समाज को अपनी धारणा बदलनी चाहिए कि रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। इसी बहाने उनके ब्लड की कुछ जांच भी हो जाती है। राहुल सैनी ने कहा कि वो समय समय पर भविष्य में भी रक्तदान करेंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours