हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष  और निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को  उनके देहरादून स्थिति कैम्प कार्यालय में कोविड से लड़ाई में सहयोग के लिए 50 लाख रुपए का चेक भेंट किया गया। इस तरह कोविड-19 की लड़ाई में महंत रविंद्र पुरी महाराज फिर से आगे बढ़ कर आए हैं, पिछले साल उन्होंने  कोरोना की जंग में समर्पित होकर कार्य किया था और केंद्र और राज्य सरकार को  कोविड-19 की जंग में सहयोग के लिए ढाई करोड़ से ज्यादा  धनराशि दान की थी, और  हरिद्वार निरंजनी पंचायती अखाड़ा में चरण पादुका स्थान पर महीनों तक अनवरत जरूरतमंदों के लिए मुफ्त में भोजन वितरण का कार्य  किया था। इसके अलावा  उन्होंने हरिद्वार जिले के सभी  तहसील और ब्लॉक स्तर पर  जरूरतमंदों को  खाद्यान्न निशुल्क वितरित किया था। उनकी इस मानवता की सेवा  को देखते हुए उत्तराखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उनसे कल फोन पर संपर्क किया और उन्हें देहरादून आमंत्रित किया और उनसे कोविड-19 में राज्य सरकार को दिल खोलकर मदद करने की अपील की। मुख्यमंत्री की इस भावुक अपील पर आज महंत रविंद्र पुरी महाराज देहरादून मुख्यमंत्री के शिविर कार्यालय गए और मुख्यमंत्री की अपील पर उन्होंने श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से उन्हें 50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। भावुक होते हुए  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने महंत रविंद्र पुरी का आभार जताते हुए कहा कि कोविड के ख़िलाफ इस जंग में संत समाज का यह योगदान अत्यधिक महत्वपूर्ण है। हम सभी मिलकर कोविड से लङाई में अवश्य जीत हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री ने महंत रवींद्र पुरी महाराज को महामानव की संज्ञा देते हुए कहा कि वह महान दानवीर हैं और उन्होंने एक संत की परिभाषा को धरातल पर उतारा है कहा जाता है, कि साधु का जीवन परमार्थ के लिए होता है जिसे महंत रविंद्र पुरी महाराज ने चरितार्थ किया है उन्होंने कहा कि पिछले साल भी कोविड-19 की लड़ाई में महंत रविंद्र पुरी महाराज ने बढ़-चढ़कर केंद्र और राज्य सरकार का आर्थिक सहयोग किया था और जरूरतमंदों को हर तरह की सहायता प्रदान की थी मुख्यमंत्री ने कहा महंत रविंद्र पुरी महाराज का जीवन प्रेरणादाई है। इस अवसर पर महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि संतों का जीवन मानव कल्याण के लिए होता है और जब देश पर किसी तरह की विपत्ति आती है तो संत हमेशा आगे बढ़कर सहयोग करते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी अहम भूमिका होती है उन्होंने कहा कि मैंने एक संत के दायित्व और कर्तव्यों का निर्वहन किया है उन्होंने कहा कि मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट और निरंजनी पंचायती अखाड़ा हमेशा विपत्ति काल में राष्ट्र के साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा उन्होंने कहा कि किसी  भी देशवासियों को किसी तरह की कठिनाई कि वक्त संत समाज उनकी कठिनाई को दूर करने के लिए हमेशा आगे रहेगा। उन्होंने कहा कि इस समय देश और दुनिया विपत्ति से घिरी हुई है ऐसे समय में संत समाज का कर्तव्य मानव सेवा करना है महंत रविंद्र पुरी महाराज ने पिछले साल कोरोना संकट के समय मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से गंगोत्री धाम के पूजा-पाठ और नैवेद्य और वहां रह रहे पुजारियों और तीर्थ पुरोहितों के खाने-पीने का इंतजाम किया था और हरिद्वार से खाद्यान्न सामग्री और अन्य सामान भेजा था उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए, महंत रविंद्र पुरी महाराज ने इस साल भी गंगोत्री मंदिर के लिए पूजा पाठ नैवेद्य और खाद्यान्न का सामान प्रेषित किया। जिस समय  आज महंत रविंद्र पुरी महाराज ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को 50 लाख रुपए का पुराना की जंग लड़ने के लिए  चेक भेंट किया तब उनके साथ कुंभ मेला के अपर जिलाधिकारी और एमडीडीए के सचिव सरदार हरवीर सिंह भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय में पहुंचने पर उनका मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और वहां उपस्थित अन्य आला अधिकारियों ने अभिवादन किया और आभार जताया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours