हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। खबर हरिद्वार जिले सेे है जहां ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी करने वाले तीन गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 16 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आपको बता दें कि जनपद में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अबुदई कृष्णराज एस के आदेशानुसार, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण और ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चन्द्र चन्द्रकार के नेतृत्व में रेल चौकी इंचार्ज खेमेंद्र गंगवार अपनी गठित पुलिस टीम के साथ लाल पुल के पास संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक चेकिंग को देखकर वापस भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर तीन युवकों को दबोच लिया, जबकि एक युवक मौके से फरार होने में कामयाब रहा है। जिसकी धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। चारों शातिर युवक मोटरसाइकिल चोरी करने से पहले ऐसे स्थानों को चिन्हित करते थे। जहां मोटरसाइकिल खुले स्थान पर खड़ी हो, फिर तीन युवक आने जाने वाले व्यक्तियों पर नजर रखते थे और चौथा शातिर युवक मोटरसाइकिल चोरी करता था। पुलिस टीम में ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्र चंद्रकार, वरिष्ठ उप निरीक्षक दीपक कठैत, उप निरीक्षक खेमेंद्र गंगवार रेल चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान बाजार चौकी प्रभारी, उप निरीक्षक चरण सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र पंत, कांस्टेबल देवेंद्र चौधरी, कांस्टेबल मनमोहन, कांस्टेबल निर्मल, कांस्टेबल लक्ष्मण, कांस्टेबल गजेंद्र, कांस्टेबल रविंद्र नेगी, कांस्टेबल अमित गौंड, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, कांस्टेबल वीरेंद्र कांस्टेबल सुखदेव, कांस्टेबल जयप्रकाश, कांस्टेबल पंकज तिवारी, कांस्टेबल विकास थापा, कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल सत्येंद्र मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours