हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
जहां लोगो को जाम से मिली निजात, तो वही ओवरब्रिज बना लोगो की जान की आफत
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में एक समय वो था जहां लोगो को जाम से दो-चार होना पड़ता था, पर अब समय बदल गया है। हरिद्वार धर्मनगरी के लोगो को किसी भी प्रकार से जाम से नही झूझना पड़ेगा। देखा गया है कि जहां लोगो को जाम से निजात मिली है तो वहीं दूसरी ओर लोगो की जान आफत में भी है। जी हां हम बात कर रहे है टिबड़ी फाटक ओवरब्रिज की जहां फाटक बंद होने के कारण लोगो को कई-कई मिनट आने-जाने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती थी, पर अब ऐसा नही है, बस लोगो को अपनी जान की सुरक्षा खुद ही करनी होगी, जी हां क्योकि टिबड़ी फाटक का ओवरब्रिज किसी बड़ी दुर्घटना से कम नही है, हम यह इस लिए लिख रहे जिस प्रकार से ओवरब्रिज का मोड़ बनाया गया है वो बहुत ही खतरनाक है, 24 घटे वहां गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है और इस मोड़ पर यह पता नही लग पता है कि गाड़ी कहा से आएगी और कहां जाएगी। सबसे बड़ी बात यह देखी गई है कि रानीपुर की तरफ से आ रहे वाहन को मोड़ के पास दूसरी गाड़ी जब दिखती है जब वाहन उसके बहुत पास होता है। माना कि लोगो को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने कई कोशिश की हो, पर इस बात से भी कतई नकारा नही जा सकता कि टिबड़ी फाटक का ओवरब्रिज किसी बड़ी दुर्घटना से कम नही। जल्द से जल्द प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। अन्यथा टिबड़ी फाटक ओवरब्रिज पर कोई बड़ी दुर्घटना न हो जाए, अब देखने की बात यह होगी कि प्रशासन इस ओर कितनी जल्दी इसका निरीक्षण कर समस्या का समाधान करता है। यह भी अपने आप में एक बड़ा सवाल है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours