हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में महाकुंभ का पहली पेशवाई का अद्भुत आगाज हो गया है। जिसमें नागा सन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़े कहे जाने वाले श्री निरंजनी और श्री आनंद अखाड़े की पेशवाई निकली गई। यह पेशवाई हरिद्वार के एस०एम०ए०जे०एन पीजी कॉलेज में बनाई गई, निरंजनी और आनंद अखाड़े की छावनी से पूरे हर्षोल्लास के साथ संतों ने निकली पेशवाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। वहीं पेशवाई मेें पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अखाड़े में पूजा अर्चना की और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। भव्य पेशवाई में भक्तों के अलग-अलग रंग दिखाई दिए। जिसमें लगभग 25 बैंड, हाथी, घोड़े और ऊंटों पर हजारों साधु-संतों के सवार होने के साथ-साथ हॉलिकॉप्टर से पुष्पो की वर्षा की गई। जगह-जगह श्री निरंजनी अखाड़े की पेशवाई का भक्तजनों ने भव्यता के साथ स्वागत भी किया। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन पूर्ण रुप मुस्तैद के साथ सतर्क रहा। वहीं लगभग 50 से ज्यादा महामंडलेश्वरो और नांगा संन्यासियों की बड़ी फौज ने पेशवाई की शोभा बढ़ाई है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours