हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर की खानपुर थाना पुलिस ने हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे हैं नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के हस्त मौली गांव में एक गन्ने के खेत में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब निकाल रहे दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण सहित मौके से 800 लीटर लाहन को नष्ट किया है। दोनों अभियुक्त कुंवर पाल पुत्र सुग्गन व मोनिश पुत्र राजवीर खानपुर क्षेत्र के हस्त मौली और प्रहलादपुर के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम मे, एस०आई आशीष शर्मा, एस०आई रूकम सिंह नेगी, एस०आई उपेंद्र सिंह, राजीव कुमार विक्रम कुमार सुधीर कुमार आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours