हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने नकली नोट छापने वाले दो शातिर युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने आज लक्सर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करते हुए बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि क्षेत्र में नकली नोटों का प्रचलन हो रहा है। और कुछ लोग नकली नोट बना रहे हैं उन्होंने बताया इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में टीम गठित कर नकली नोट छापने वाले लोगों की तलाश की जा रही थी जिसमें सूचना मिली की कुछ लोग लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जसोदरपुर  पुलिया की टीन साइड के नीचे बैठे हैं जो नकली नोट छापने का कारोबार करते हैं और उनके पास नकली नोट भी है लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से 200 के 227 नकली नोट 45400 रुपए एक स्कैनर प्रिंटर, एक पेपर ट्रीमर, चार्जिंग पोर्ट तीन पेपर कटर, एक इंकपोट तीन बंडल बोर्ड पेपर, 3 हरे रंग की टेप पेपर नोट छपी A4 साइज पेपर में 102 नोट 200 व सो रुपए के एक तरफ छपे हुए नोट मिले।
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने खुलासा करते हुए यह भी बताया कि इनमें से एक अभियुक्त मुंबई में वेटर का कार्य करता था। लॉकडाउन के दौरान वह यहां अपने घर वापस आ गया था और इन 2 लोगों ने मिलकर नकली नोट छापने की योजना बनाई और नकली नोट छाप कर मार्केट में चला रहे थे। जिन्हें आज पकड़ कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया अभियुक्त शोएब पुत्र मुर्सलीन गांव सलेमपुर दादूपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार व अफजाल पुत्र शमशाद गांव मुस्तफाबाद थाना पथरी हरिद्वार के निवासी हैं। पुलिस टीम में, कोतवाल लक्सर प्रदीप चौहान, एसएसआई नितेश शर्मा, सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राठी,, उप निरीक्षक यशबीर सिंह, कांस्टेबल संजय, कांस्टेबल अब्बल, कांस्टेबल सतेंद्र, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल बलवीर, कांस्टेबल शहजाद अली, कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल मनोज मलिक आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours