हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद के कटारपुर की कुछ महिलाओं ने ग्राम प्रधान नूतन कुमार से मिलकर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। जिसके अनुसार अभी गर्मी सही प्रकार से शुरू भी नहीं हुई है गांव में जो हैंडपंप लगे हुए हैं वह सूखने लगे है। जिस कारण गांव के कुछ व्यक्तियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि ग्राम पंचायत कटारपुर में जो पानी की टंकी लगी हुई है, उस टंकी के कनेक्शन कुछ ही लोगों को मिले हुए हैं। जबकि गांव में काफी लोग पानी के लिए परेशान है। इसी प्रकार जियापोता में भी पानी की टंकी नहीं है जिस कारण वहां के लोगों को भी पानी के लिए बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पिछले वर्ष पंचायत निधि से जियापोता में अंबुजा फाउंडेशन ने कुछ हैंडपंप लगाए थे। जिनका इस्तेमाल ग्रामवासी कर रहे हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि बड़े दुख की बात है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना चलाई हुई है। लेकिन यहाँ की लापरवाह और गैर जिम्मेदार अधिकारी धरातल पर कुछ भी कार्य कराने के लिए तैयार नहीं है। कई बार डीपीआर बनाई गई कई बार डीपीआर पर ग्राम प्रधानों के साइन कराए गए लेकिन अभी तक माननीय प्रधानमंत्री का जो मिशन जल जीवन मिशन है वह इन लापरवाह अधिकारियों के कारण ग्रामीण इलाके में शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश के  प्रधानमंत्री ने देशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जो जनहित योजनाये चलाई हैं यहाँ के अधिकारी उन योजनाओं को धरातल पर लाने में रुचि नही ले रहे हैं। इससे विपक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से ऐसे गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ जांच जी मांग की है। ग्राम पंचायत कार्यालय पर पहुंचने वालो में हसीना, आसमा, बुंदिया, नसरीन, इमराना, कदीर, शमशेर, आवेश, शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours