हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण समिति कुंभ मेला 2021 द्वारा आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादुरपुर जट्ट में कुंभ मेला 2021 स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा कुंभ मेला 2021 स्वच्छता संदेश देने के लिए स्लोगन बनवाए गए। छात्र और छात्राओं ने कुंभ मेला 2021 स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त करने के लिए स्लोगन बनाये। स्लोगन मे, करें हम ऐसा काम, बनी रहे कुंभ की शान, प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ, आदि स्लोगन लिखे गए। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले कुंभ यात्रियों को हमें संदेश देना है कि वह कुंभ की स्वच्छता और निर्मलता को बनाए रखें। बाहर से आने वाले श्रद्धालु अपने साथ कपड़े का थैला जरूर लाएं जिसमें वह प्लास्टिक की बोतल और कचरा और रैपर साथ रखें। कुंभ मेले में भृमण करते समय इधर उधर गंदगी ना फैलाएं। इसका संदेश हमें पूरी दुनिया को देना है। जिससे कि महाकुंभ 2021 स्वच्छ और निर्मल रह सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours