हरिद्वार की गूंज (24*7) 

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक इनर व्हील क्लब द्वारा 7 मार्च को हरिद्वार नमामि गंगे घाट पर कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमे महिलाओं को स्वस्थ रखने के लिए कई जानकारी दी जाएगी। वहीं इनर व्हील क्लब अध्यक्ष विनीता गोनियाल ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर क्लब की टीम द्वारा एक कैंम्प लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाएं पहुच कर महिलाओं के सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकती है। उन्होंने बातया की यह कैंम्प निःशुल्क लगाया जा रहा है। इसमे योगा, हेल्थ टॉक, फिटनेस टिप्स, मोटिवेशनल आदि सभी की जानकारी दी जाएगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours