हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। ज्योतिष मंदिरम् में आचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने सुश्री अंजुम गौर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने पर पटका पहनाकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित रमेश सेमवाल ने कहा कि सुश्री अंजुम गौर एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम भारत स्वच्छता मिशन को रुड़की नगर निगम ब्रांड एंबेसडर के रूप में आगे बढ़ा रही हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा की रीती-नीतियों को भी वह मंडल अध्यक्ष के रूप में जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगी।नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सुश्री अंजुम गौर ने कहा कि संगठन के द्वारा जो उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा एवं मेहनत से कार्य कर पार्टी को मजबूत करेंगीं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। मंडल अध्यक्ष बनने पर उन्होंने आचार्य पंडित रमेश सेमवाल को मिष्ठान खिलाकर उनका आभार व्यक्त किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours