हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार में महाकुंभ का आगाज होते ही हर-हर महादेव और जय मां गंगे के जयकारों से हरिद्वार गूंज रहा है। लगातार एक के बाद एक अखाड़ों द्वारा अपनी अपनी पेशवाई निकाली जा रही है। जिसमें देश के कोने कोने से आये साधु संत शामिल हो रहे हैं। पेशवाई में अद्भुत दृश्य श्रद्धालुओं को देखने को मिल रहा है। वहीं श्रीपंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की भ्रमण-शील पेशवाई में साधु-संत, महंत, बैंड-बाजे व सुंदर झांकियां हर्षोल्लास के साथ पिपली गांव से अकबरपुर उद गांव स्थित उदासीन आश्रम अखाड़ा संगल वाला में पहुंची है। पेशवाई में बड़ी संख्या में साधु संत महात्मा मौजूद रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने साधु संतों के दर्शन किये और जगह जगह फुलो की वर्षा कर भव्य स्वागत किया और हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours