हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जी हां आज फिर से उत्तराखंड पुलिस के हर की पौड़ी चौकी इंचार्ज अरविंद रतूड़ी ने इंसानियत की मिसाल कायम की है। उन्हें जानकारी मिली कि एक बुजुर्ग को जो कि पैरों से चल नहीं सकते थे। पैर खराब थे।उनका कलयुगी पुत्र उन्हें ऐसी अवस्था में हर की पौड़ी पर छोड़कर भाग गया है। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने अपने फर्ज को गंभीरता से निभाया। उन्होंने विभिन्न आश्रमों में बुजुर्गों को रखने की बात की। किंतु ऐसी अवस्था में कोई भी इस स्थिति में उन्हें रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। बहुत कठिन परिश्रम के बाद पंजाब का एक आश्रम आग्रह पर, उन्हें रखने के लिए तैयार हुआ। उन्होंने उसके सारे टेस्ट ,कोविड टेस्ट कराने के उपरांत एक एंबुलेंस उपलब्ध करा कर आश्रम में पहुंचा कर आश्रम को सौंप दिया गया। जो चौकी इंचार्ज द्वारा बहुत ही तारीफ ए काबिल है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours