हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। देहरादून पुलिस को एक व्यक्ति ने थाने पर सूचना दी की एक 9 वर्षीय बालक साइकिल पर अकेले जा रहा है। पूछने पर बालक बता रहा है की वह बिजनौर जा रहा है। जिस पर तत्काल थाने से पुलिस टीम रिस्पना पुल की ओर रवाना हुई व बच्चे को थाने लाई, तथा बाल कल्याण अधिकारी द्वारा बालक से पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम अरहम बताया। पिता का नाम मतलूब बताया। परंतु घर के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे पाया। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी से विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में उक्त बालक के फोटो प्रसारित किए गए। बालक के परिजनों की तलाश हेतू चीता मोबाइल को भी सूचना दी गई। बालक द्वारा पूछताछ में बताया गया कि आज उसका जन्मदिन है वह उसके माता-पिता ने उसे डांटा जिस पर वह साइकिल लेकर अकेले ही बिजनौर जा रहा है। जहां उसके नानाज रहते हैं। बालक ने बताया उसके परिजन उसका जन्मदिन नहीं मना रहे थे। जिस पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा उक्त बालक का जन्मदिन थाना नेहरु कॉलोनी में केक काटकर मनाया। और बालक को उपहार भी दिए गए। इसी बीच बालक के परिजनो का भी पता लगाकर थाने पर बुलाया गया और बालक को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours