हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। प्रयागराज के आई.जी के.पी.सिंह सत्पनीक शुुक्रवार को जूना अखाड़े के अन्र्तराष्ट्रीय संरक्षक एवं अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज से मिलने जूना अखाड़ा पहुचे। जहां राष्ट्रीय सभापति महंत प्रेमगिरि, पूर्व सभापति महंत उमाशंकर भारती, राष्ट्रीय प्रवक्ता महंत नारायण गिरि, राष्ट्रीय सचिव महंत मोहन भारती, महंत महेशपुरी आदि ने स्वागत किया। महंत हरिगिरि महाराज के सानिध्य में आई.जी सिंह ने मायादेवी तथा श्री आनंद भैरव मन्दिर में पूजा अर्चना कर कुम्भ मेला 2021 के निर्विध्न सकुशल सम्पन्न होने की कामना के साथ किए जा रहे हवन में भी भाग लिया। बताते चले कि के.पी. सिंह 2019 के प्रयागराज कुम्भ में आई.जी. कुम्भ के रूप में काम कर चुके है। मेले के सकुशल प्रबंधन के लिए उन्हे पुरूस्कृत भी किया जा चुका है। कोरोना के कारण के 2021 के हरिद्वार कुम्भ में उत्पन्न हुयी विषम परिस्थतियों के सन्दर्भ में सिंह ने हरिगिरि महाराज तथा दूधेश्वर पीठाधीश्वर श्रीमहंत नारायण गिरि से विचार-विमर्श किया। उन्होने शाही स्नान व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सिंह ने हरिद्वार कुम्भ मेला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से भी क्राउड मैनेजमेैंट तथा शाही स्नान को लेकर अपने अनुभव साझा किए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours