हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नवनियुक्त पश्चिमी मंडल की अध्यक्ष अंजुम गौर का स्वागत करते हुए मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर में उनके नेतृत्व में भाजपा मजबूत होगी तथा बड़ी संख्या में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने के लिए नवनियुक्त अध्यक्ष कार्य करेंगी। मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि भाजपा में महिलाओं तथा हर वर्ग के लोगों का पूरा सम्मान है। रुड़की पश्चिमी मंडल में इनकी नियुक्ति किए जाने से साबित हो गया है कि केवल भाजपा ही अल्पसंख्यक महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नवनियुक्त अध्यक्षा अंजुम गौड़ ने कहा कि वह अधिक संख्या में अल्पसंख्यकों को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्य करेंगी तथा पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी मेहनत एवं निष्ठा के साथ संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अल्पसंख्यकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, वहीं मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए हैं।उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसे मुद्दे पर प्रधानमंत्री द्वारा सख्त कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को होने वाले उत्पीड़न से मुक्त कराया है। इस अवसर पर वसीम अहमद, डॉक्टर आजम, लतीफ अहमद कुरेशी, नसीम अहमद, मोहम्मद इस्लाम, राव गुलजार, एहतेशाम अतीक कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours