हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की थाना पुलिस ने बीती 24 फरवरी को शाहपुर में तमंचे के बल पर शराब की दुकान से लूट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज पथरी थाने में पहुंचे एसपी देहात प्रमेन्द्र डोभाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पथरी थाना क्षेत्र के शाहपुर में एक शराब की दुकान से तमंचे के बल पर दस हजार रुपए की लूट को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने बताया लूट में प्रयुक्त एक वैगनार कार को भी बरामद किया गया है और आरोपियों के पास से लूट के 55 सो रुपए भी बरामद हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया के गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी रहा है और लूट में एक और इनका अन्य साथी अभी फरार चल रहा है, उसे भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours