हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां रानीपुर झाल के पास देर शाम एक i20 कार नहर पटरी तोड़ते हुए गंगानहर में समा गई। कार में 2 बच्चे सहित 5 लोग सवार थे। हालांकि घटना के समय एक व्यक्ति गाड़ी से बाहर जा गिरा और दो बच्चे, एक महिला और अन्य एक व्यक्ति कुल 4 लोग गाड़ी के साथ गंग नहर में समा गए। सूचना मिलने पर एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ बहादुर सिंह चौहान, थानाध्यक्ष बहादराबाद संजीव थपलियाल, कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी भारी पुलिस बल और गोताखोरों की टीम नहर पटरी पर पहुंची। और कई घंटो के बाद गोताखोरों की मदद से कार को ढूंढकर चारो मृतक शवों को नहर से बाहर निकाल गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि घटना के समय कार में 5 लोग सवार थे। जिनमें 4 की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग कलियर दरगाह की जियारत करके अपने घर लौट रहे थे। तभी झाल के पास नियंत्रण खोकर कार गंगानहर जा गिरी। गोताखोरो की मदद से देर रात रैस्क्यू ऑपरेशन चलाकर गाड़ी सहित सभी मृतक शवो को गंगानहर से बाहर निकाल लिया गया है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours