हरिद्वार की गूंज (24*7)

(नीटू कुमार) हरिद्वार। कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय सयोजक प्रमोद खारी ने कहा है कि मोदी सरकार सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमतों को तत्काल आधा करके कांग्रेस सरकार के स्तर पर लाए। मोदी सरकार आज जो सिलेंडर 819 रुपये में बेच रही है, कांग्रेस सरकार में 400 रुपये मिलता था। खारी ने कहा कि आम जनता के विरोध के बावजूद एक महीने से कम समय में सब्सिडी, गैर सब्सिडी और उज्जवला योजना वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में 125 रुपये प्रति सिलिंडर की भारी बढ़ोतरी और रसोई गैस सब्सिडी बंद करने के बाद आज सीएनजी-पीएनजी गैस की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी से मोदी सरकार का गरीब और मध्यम वर्गीय विरोधी चेहरा सामने आ गया है। यह मोदी सरकार के अहंकार का जीता-जागता उदाहरण है। लोग कोरोना की मार से अभी पीड़ित हैं। अर्थ व्यवस्था नकारात्मक है, गरीब लोग ज्यादा गरीब हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद इस घमंडी सरकार ने देश के गरीबों, मध्यम वर्गीय और गैर आयकरदाताओं और उज्जवला योजना लाभार्थियों को भी महंगाई से कोई राहत नहीं दी, और अब उन्हें एक रसोई गैस सिलेंडर के लिए देश में कम से कम 819 रुपये जरूर देने होंगे। कांग्रेस के प्रमोद खारी ने कहा कि पाइप के जरिए घरों की रसोई तक पहुंचने वाली पीएनजी गैस की कीमत में 91 पैसे की बढ़ोत्तरी होने से घरों का बजट बिगड़ेगा। पेट्रोल, डीजल और सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का भाव पहले से रिकॉर्ड स्तर पर है। ईंधन में लगातार हो रही इन कमरतोड़ बढ़ोत्तरी से स्पष्ट है कि मोदी सरकार को लोगों की लगातार घटती आय और बढ़ रही महंगाई से उत्पन्न होने वाली समस्याओं से पीड़ित आम लोगों के लिए कोई फिक्र और सरोकार नहीं है। पिछले 26 दिनों के भीतर इस जन विरोधी सरकार ने रसोई गैस के सिलिंडर में चार बढ़ोतरियों के माध्यम से 125 रुपये की बढ़ोतरी की है। सब्सिडी, गैर सब्सिडी और उज्जवला योजना के लाभार्थियों के लिए, 1 मार्च को 25 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की, उससे पहले  सभी श्रेणियों के लिए सिलिंडर की कीमत में 125 रुपये की वृद्धि की जा चुकी है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours