हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में इस समय चाइनीज मांझे को लेकर लोगों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है और धरना प्रदर्शन का असर साफ भी देखा जा रहा है। हाली में प्रशासन द्वारा चाइनीज मांझे को लेकर दुकानों पर छापेमारी की गई है। उसके बावजूद भी धड़ल्ले से दुकानदार चाइनीज मांझे को बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी को देखते हुए मायापुर व्यापार मंडल अध्यक्ष युवाओं की जान, युवाओं की धड़कन, नरम दिल के भोला शर्मा ने सभी व्यापारी भाइयों से अपील की है कि हमें एक साथ मिलकर चाइनीज मांझे का बहिष्कार करना होगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष भोला शर्मा ने बताया कि चाइनीज मांझा दुर्घटनाओं का अंश बना हुआ है, ओर इस अंश को जड़ से उखाड़ फेंक देना है। उन्होंने कहां कि चाइनीज मांझे से छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े, बूढ़े व महिलाओं के साथ-साथ पशु-पक्षी भी घायल हो रहे हैं और रास्ते में चलते हुए भी एक बड़ी दुर्घटना होने का संकेत जा रहा है। भोला शर्मा ने दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए सभी व्यापारी भाइयों से चाइनीज मांझा न बेचने की अपील की है। और साथ ही साथ भोला शर्मा ने लोगों से भी अपील की है कि पतंग उड़ाने के लिए व बसंत पंचमी के दिन चाइनीज मांझे का कोई भी उपयोग न करें। जिससे एक बड़ी दुर्घटना को रोका जा सकता है। आपको बता दें कि भोला शर्मा को युवाओ की जान, युवाओ की धड़कन इसलिए कहा जाता है कि भोला शर्मा वह युवा व्यक्ति है जो लोगों की पीड़ा भी अपनी पीड़ा समझते है, भोला शर्मा ने कई ऐसे काम किए हैं जिन्हें कभी भी नकारा नहीं जा सकता, भोला शर्मा की प्रशंसा प्रशासन के साथ-साथ राजनेताओं में भी चर्चा का विषय बन बैठता है, बात करें बच्चों के पढ़ाई की, या बात करें एक्सीडेंट कि उन्होंने अपने आप को आगे रखकर लोगों की मदद की है, इसलिए उन्हें हरिद्वार की आन, बान, शान भी कहा जाता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours