हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बुग्गावाला थाना परिसर में नवनियुक्त थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व आम नागरिक उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं भी थानाध्यक्ष के सामने रखी। नवनियुक्त थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने आम लोगों व जनप्रतिनिधियों को यह आश्वासन दिया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का गैर कानूनी काम नहीं होने दिया जाएगा। कहीं भी कोई सूचना मिली है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अपने थाना क्षेत्र में अपराध के मामले में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं, चाहे वह आम व्यक्ति हो या खास व्यक्ति अपराध करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में एसआई आमिर खान, जमशेद अली, प्रधान फरीद अहमद, प्रधान नासिर अली, प्रधान विजय पाल सिंह, प्रधान मुकेश सैनी, प्रधान मदन भूषण सैनी, डॉ. गाज़ी, सारिक अली आदि लोग मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours