हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर में गोपीचंद कालोनी एकता मंच धीरवाली की ओर से अध्यक्ष विनय तिवारी ने रानीपुर विधायक आदेश चौहान का माल्यापर्ण व पटका पहना कर सम्मानित किया। महामंत्री मनोज शर्मा ने बताया कि विधायक आदेश चौहान द्वारा क्षेत्र में निरन्तर कराये जा रहे विकास कार्यों, विशेष कर बैरियर नंबर 5 से गुघाल मंदिर रोड़ के लिए क्षेत्र के निवासी आभार व्यक्त करते हैं। वहाँ उपस्थित सदस्यों, मंडल अध्यक्ष, पार्षद का भी एकता मचं द्वारा स्वागत किया गया। रानीपुर विधायक ने वर्तमान में चल रहीं व भविष्य में शुरू होने वाली विकास योजनाओं के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी। इसके अलावा कालोनीवासियों की समस्याओं को सुना व शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन एकता मंच के महामंत्री मनोज शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्षद प्रमोद सैनी, मंडल अध्यक्ष आशुतोष चक्रपाणि, क्षेत्र के वरिष्ठ सदस्य रामपाल धीमान, वरिष्ठ कार्यकर्ता किरन वर्मा, कर्मकार संघ की जिला प्रभारी पूनम चौहान, डा़ राजीव चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष भगत सिंह, एकता मंच के उपाध्यक्ष दिनेश मिश्रा, अश्विनी कुमार, मंत्री विनोद, कोषाध्यक्ष गजेंद्र धीमान, विशाल, मनोज, धीमान, आशीष त्यागी, प्रेम धीमान, आर डी शर्मा, प्रेम तिवारी, सौरभ, गौरव सक्सेना, सविता मित्तल, मन्नु पाल, पूरन चौहान, सरदार इकबाल सिंह, तरुण शर्मा व कालोनीवासी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours