हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। किसी भी देश का भविष्य और प्रगति वहां के युवाओं पर निर्भर करती है। और अगर युवा वर्ग ही गलत रास्ता चुन ले तो निश्चित ही उनके जीवन में अंधकार छा जाएगा। राष्ट्र की जनता ही उसका सबसे बड़ा धन होती है। नशे की लत की वजह से आज के बहुत से युवाओं का भविष्य अंधकार में खोता जा रहा है। इन परिस्थितियों में देश का विकास कैसे संभव है। कुछ लोग नशे और धूम्रपान को शान की बात समझते हैं, किसी भी पार्टी या जश्न नशे के बिना अधूरा माना जाता है। नशे की शुरुआत मित्रों के साथ मजे के लिए होती है। फिर धीरे-धीरे इंसान नशे की जाल में फंसता जाता है और उसे कभी निकल नहीं पाता अपने सारे जीवन के लक्ष्य को भूलकर इस अंधेरे में खो जाता है। नशे के कारण इंसान की सही और गलत को पहचानने की क्षमता ही खत्म हो जाती है। कहीं कहीं देखा गया है कि कुछ निम्न स्तरीय परिवारों में जहां खाने और मूलभूत सुविधाओं के लिए भी आवश्यक धन नहीं होता वहां के पुरुष भी नशे की लत के आदि पाए जाते हैं तथा अपने जीवन की प्रमुख आवश्यकता ओं के बजाय वह इस नशे पर अपना धन खर्च करते हैं, पर इसके दुष्परिणाम सभी को भोगने पड़ते हैं कहीं-कहीं पर महिलाओं के साथ हिंसा और बर्बरता के मामले सामने आए हैं जिसके पीछे भी नशा ही मुख्य वजह रही है। समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें व्यक्तिगत स्तर पर प्रयास करने चाहिए तथा प्रत्येक मनुष्य को इससे होने वाली हानियों के विषय में परीक्षित होकर इससे दूर रहने का प्रण करना चाहिए सरकार ने भी नशे पर प्रतिबंध लगाया है जिसके अनुसार यदि कोई भी व्यक्ति नशा करता है या नशीले पदार्थ बेचता हुआ पाया जाता है तो वह सजा का अधिकारी होता है। लोगों की नशे की लत छुड़वाने के लिए बहुत से नशा मुक्ति केंद्र भी खोले गए हैं। नशा मुक्त देश हर नागरिक की आवश्यकता है।इस लत का भी उपचार संभव है भारत सरकार की ओर से काफी अच्छे नशा मुक्ति केंद्र खोले गए हैं जिनमें काफी अच्छी तरह से उपचार किए जा रहे हैं और लोगों को बताया जा रहा है कि नशे से बाहर की दुनिया कितनी सुंदर है। काफी सारे ऐसे जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं जिनके द्वारा स्कूल कॉलेज के छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताया जाता है और उन्हें कुछ ऐसी नैतिक शिक्षा की जानकारी दी जाती है जिससे वह अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। नशा मुक्ति हर नागरिक की आवश्यकता है, नशा मुक्त समाज ही राष्ट्र उन्नति में भी सहायक हो सकता है युवा ही देश का भविष्य है इसलिए युवाओं को समझना चाहिए कि नशा जहर है सिगरेट के धुए में जिंदगी को नहीं उड़ाना है जिंदगी जीवन ईश्वर की दी हुई आप को सबसे अमूल्य भेंट है, जीवन। इसे सम्मान पूर्वक जीते हुए अपने अपने साथ जुड़े हुए अन्य लोगों के जीवन को भी सुंदर बनाने की कोशिश करनी है। देश को नशा मुक्त बनाना है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours