हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के खड़ंजा कुतुबपुर गाँव में कोतवाल प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान के नेतृत्व में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी का नशे की तरफ झुकाव समाज और देश का नुकसान है। देश का भविष्य, युवाओं को बचाने के लिए नशे के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने जन समुदाय समाज के सम्मानित लोगों से अपील करते हुए कहा कि अपने अपने तरीके से आसपास फैले नशे के कारोबार के खिलाफ आवाज उठाएं और नशे के दुष्परिणामों से युवा पीढ़ी के साथ संवाद स्थापित करके जागरूक करने की छोटी सी पहल करें। ताकि हम और हमारे देश का भविष्य संवर सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में हो रहे नशे की सूचना वह तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते इस पर अंकुश लगाया जा सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours