हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 26 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वही कोतवाल प्रदीप चौहान ने बताया कि हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में नशीले मादक पदार्थों की रोकथाम और आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में अभियान चलाकर 26 ग्राम स्मैक के साथ अरशद पुत्र फैयाज निवासी गढ़ी संगीपुर को गिरफ्तार किया गया है। स्मैक की कीमत एक लाख दस हजार रुपये बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू व 760 रुपए बरामद किए गए हैं उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours