हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर पहुंचे किसान यूनियन अंबावत के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया कि हजारों की तादात में किसान लक्सर के किसान विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रांगण में महापंचायत में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि लाखो हजारों की तादाद में किसान परेशान है। सरकार की जिस तरह की यह नीति है उससे किसानो में पूरी तरह से रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो यह काले कृषि कानून बिलो को जबरदस्ती किसानों के ऊपर थोपा है। इसके लिए ना तो हमारे पूर्वज कोई लड़े और ना हीं कोई इसमें हमारे किसान की मांग थी यह जबरदस्ती सरकार ने हमारे ऊपर थोपा है। उन्होंने कहा इस काले कानून के खिलाफ और एमएसपी पर किसानों को गारंटी मिले इसी के लिए कल महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। और सरकार की आंख खोलने का काम कल उत्तराखंड का किसान करेगा। वही संजय प्रधान ने कहा कि उत्तराखंड हरिद्वार की जनता आने वाले चुनाव में सरकार को एहसास कराएगी और ऐसी मौजूदा सरकार को ध्वस्त करने का काम करेगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours