हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में इस समय कुम्भ मेले की तैयारियों का कार्य जोरो सोरो पर है। और हो भी क्यों ना क्योंकि कुम्भ मेले की शुरुआत होने में कुछ ही समय शेष रह गया है। कुम्भ मेलाधिकारी दीपक रावत ने पूरे हरिद्वार को सजाने में अपनी जान झोक रखी है। ताकि आने वाले समय में कुम्भ मेले में किसी को भी किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। जिसके लिए उन्होंने अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। जिसमें सबसे मत्वपूर्ण सुलभः सोचालय है। जिसमें उन्होंने कतई भी ढिलाई नहीं बरती हैं। और पूरे शहर भर में अनेकों शौचालय बनवाये हैं। लेकिन इन सब के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व प्रशासन की नाक में दम किये हुए हैं। बिना किसी डर के बीच बाजार में खुले में पेशाब कर रहे हैं। या यूं कहें कि अपनी आदत से मजबूर हैं। जो खुले में शौक से पेशाब कर रहे हैं। पर इन सभी कृत्यों का सीधा सीधा आम जनता और प्रशासन की इज्जत से खिलवाड़ है। लेकिन एक तरफा देखा गया है। कि ऐसे लोगों को रोकने में प्रशासन भी कहीं ना कहीं विफल नजर आ रहा है। जिससे पूरे शहर में गंदगी बहुत तेजी से फेल रही हैं। यदि ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो आने वाले समय में कुम्भ मेले में जनता को शहर में गंदगी तथा अनेकों बीमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours