हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की थाना पथरी पुलिस ने कल हुई महिला की कुल्हाड़ी से रेतकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी महिला के पति को गिरफ्तार करते हुए आज थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना का खुलासा किया है। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि बीती एक फरवरी को पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव से सूचना मिली थी कि जगपाल द्वारा अपनी ही पत्नी ममता की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भर पीएम के लिए भिजवाया था। उन्होंने बताया कि मृतक महिला की पिता की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी पति जगपाल को कुछ ही घंटों में पथरी जंगल से धर दबोचा। उन्होंने बताया पूछताछ में आरोपी ने पत्नी के अवैध संबंध होना बताया। हत्या में प्रयुक्त किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं उन्होंने बताया कि आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में पथरी थाना प्रभारी अमर चंद शर्मा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक प्रकाशचंद, उप निरीक्षक आनंदपाल, उपनिरीक्षक भागीरथी भंडारी, कांस्टेबल संतोष, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल देवेंद्र, कांस्टेबल संदीप राणा, कांस्टेबल मदन, कांस्टेबल नीलम आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours