हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। स्वच्छ सर्वेक्षण वर्ष 2021 के दृष्टिगत नगर में विशेष सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। नगर निगम द्वारा चंद्रशेखर ब्रिगेड के सहयोग से स्वच्छता में जन सहभागिता को बढ़ाने की दृष्टि से विशेष सफाई अभियान झांसी रानी पार्क एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क से मेयर गौरव गोयल तथा नगर आयुक्त नूपुर वर्मा द्वारा स्वच्छता का शुभारंभ झाड़ू चला कर किया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि स्वच्छता के प्रति नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्ड को लेकर उनके द्वारा लगातार गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं तथा बेहतर सफाई व्यवस्था करने एवं लोगों को जागरूक करने के साथ ही जन सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है, ताकि रुड़की नगर निगम इस वर्ष स्वच्छता में उत्तराखंड में प्रथम स्थान प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस कार्य में अपना सहयोग देना होगा। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि नगर निगम के द्वारा स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था को लेकर दिन-रात कड़ी मेहनत करके निगम क्षेत्र को सुंदर एवं बेहतर बनाएं जाने के लिए कार्य किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से पर्यावरण मित्रों एवं सफाई कर्मियों को इस कार्य में लगाया गया है तथा उनको निर्देश दिए गए हैं कि इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, पार्षद शक्ति राणा, संजय तोमर, वीरेंद्र गुप्ता तथा जेपी शर्मा के अलावा सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, सफाई नायक राकेश कुमार, आकाश बिरला, टोनी गंगाभक्त, ब्रांड एंबेसडर वाई के चौधरी व अंजुम गौर, राकेश लहरा, सुनील कुमार,अनिल कुमार, कपिल, विकास कुमार, अभिषेक, सुबोध नेगी,हेमंत जुल्का, विनेश पाल आदि ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours