हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस के राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव ने जयराम आश्रम हरिद्वार पहुँच कर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया। अवसर पर देवेंद्र यादव के कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सेवा दल कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, कांग्रेस की मजबूती के लिए कांग्रेस सेवा दल का मजबूत होना नितांत आवश्यक है इसलिए सभी कांग्रेेसी जनों को मिलकर कांग्रेस सेवा दल की मजबूती का प्रयास करना चाहिए। वहीं ध्वज वंदन कार्यक्रम से पूर्व स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज द्वारा कांग्रेस के राष्टीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव का जयराम आश्रम पहुँचने पर गांधी कैप पहना कर स्वागत भी किया। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के राज्य इंचार्ज एवं कांग्रेस के महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री डॉ. संजय पालीवाल, जिला अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इंद्र प्रकाश अग्रवाल के अलावा कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी, महानगर अध्यक्ष मानिक धवन, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती सपना सिंह, यंग ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष आर्यन राठौर, जिला महासचिव श्रीमती कौशल राजपूत, सागर राठौर, अमित कंबोज, प्रियांशु, विनीत कुमार, विकास रस्तोगी, सोनू डोंगरा, प्रदीप भटनागर, अरुण कुमार, मोहन सैनी, भूपेंद्र सिंह, बलराम राठौड़, बलजीत सिंह, विधायक राम सिंह, विमला पांडे, अशोक उपाध्याय, सुखबीर सिंह, दीपक सैनी, सहित सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours