हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। केसी राम निवासी-धारापानी मेहलचौरी द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी कि उनका 15 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र स्कूल के लिए निकला था और वापस नहीं आया न ही कहीं रिश्ते - नातेदारी में गया है। क्षप्रकरण नाबालिग से संबंधित होने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा तत्काल तलाश जारी की गई, तो पाया कि उक्त बालक रामनगर में पिरूमदारा क्षेत्र में घूमता हुआ दिखाई दिया है। गैरसैण पुलिस ने उक्त बालक को पीरूमदारा रामनगर जनपद नैनीताल से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । 36 घण्टों के अंदर बरामदगी होने पर परिजनों ने जनपद पुलिस का आभार प्रकट किया है। पुलिस टीम उ०नि० हेमदत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी मेहलचौरी, का० कुलदीप, का० जबर सिंह मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours