हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गौसेवा में समर्पित सामाजिक संस्था 'माँ गंगा समाज सेवा समिति ट्रस्ट' रजि के कार्यकर्ताओ को सूचना प्राप्त हुई कि एक गौवंश संत रविदास मंदिर कनखल के पास घायल अवस्था मे पड़ा है। सूचना मिलते ही कनखल निवासी आशुतोष शर्मा व अश्वनी कश्यप मोके पर पहुँचे। उन्होंने देखा कि उस गौवंश की एक टांग पूरी तरह से टूट हुई है। जिसके बाद उन्होंने संस्था के अध्यक्ष अनिकेत गिरी को सूचना दी। अनिकेत गिरी ने तुरंत पशुपालन विभाग के डॉ सावंत पंवार को गौवंश की बारे में अवगत कराया। तभी घटनास्थल पर बलराज डिंगर, पवन भगवा, सौरभ वसिष्ठ की मदद से गौवंश को अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉ सावंत पंवार व उनकी टीम द्वारा गौवंश का सफल ऑपरेशन किया गया। अब वह गौवंश संस्था द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा कामधेनु गौ- नंदीशाला में उसका आगे का उपचार किया जाएगा। इस प्रकार समाज के इन आदर्श युवाओ ने एक गोवंश को नवजीवन दिया।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours