हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। आज तीर्थ नगरी हरिद्वार में बैरागी संप्रदाय के आद्य जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य महाराज की 721वीं जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शोभा यात्रा निकाली गई जो हरिद्वार के मुख्य बाजारों से होती हुई बैरागी संप्रदाय के आश्रम में समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में साधु-संतों महन्त और महामंडलेश्वर ने भाग लिया, मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल और कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत शामिल हुए। शोभायात्रा में बैरागी संप्रदाय के आचार्य श्री के जीवन की झांकियां निकाली गई। इस अवसर पर कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल  ने कहा कि बैरागी संप्रदाय के आचार्य श्री ने जात पात को तोड़कर समाज की एकता के लिए  उद्घोष किया था, सुदर्शन आश्रम के महंत रघुवीर दास ने कहा कि आचार्य आद्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज ने हिंदू समाज को एक करने के लिए कहा था कि जात पात पूछे नहीं कोई  जो हरि को भजे वह हरि का होई। कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि आद्य जगतगुरु श्री रामानंदाचार्य महाराज ने समाज में समरसता का संदेश दिया वे मानवता की प्रतिमा थे बाबा हठयोगी ने कहा कि बैरागी संप्रदाय ने समाज को जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठा कर एक सूत्र में पिरोया महंत दुर्गादास ने कहा कि बैरागी संप्रदाय हमेशा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए कार्य करता रहा है और करता रहेगा, बैरागी उछाली आश्रम के अध्यक्ष महन्त विष्णु दास तथा गौरी शंकर महादेव मंदिर और नीलेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य महन्त प्रेमदास महाराज ने कहा कि आद्य जगतगुरु रामानंदाचार्य के विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours