हरिद्वार की गूंज, H.K.G NEWS
(ब्यूरो) हरिद्वार। समस्त हरिद्वार मे अवैध शराब का बोल बाला है, होली के करीब आने के साथ साथ शराब का जखीरा रोजाना जनपद मे आने पर है, खास कर ज्वालापुर मे कस्साबान,पीपलान, अहबाबनगर टिबडी संजय नगर, जगजीतपुर आदि मे शराब का कारो बार मे दिन दुगनी रात चौगनी तरक्की हो रही है, और पुलिस बेफिक्र होकर मूक मुद्रा मे चोरो को पकड कर वाह वाही लूट रही है, जबकि शराब से नस्ले तबाह हो रही है, कुछ तो पुलिस की मजबूरिया रही होगी यू ही पुलिस अवैध शराब के कारोबार की तरफ से बेवफा रही है, सिविल पुलिस अपने कार्य को पूरा करने मे सक्षम नही है, और यदि दूसरा कोई पुलिस को सूचना देते है, तो फला जगह अवैध शराब का कारोबार है, तो पुलिस बाद मे पहुँचती है, अवैध कारोबारियों पर सूचना पहले आ जाती है, एक कहावत है, जब नई दुल्हन को रहना नही होता तो कडियो की छत मे सांप बताती है, तो वही हाल पुलिस का है, अवैध शराब के ठिकानो का पता है, लोगो को कहती है, हमे आप सूचना दो कहाँ अवैध शराब बिक रही है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours