हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लंबे समय से लक्सर रुड़की मार्ग की हालत जर्जर थी क्षेत्रीय निवासी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क हादसों में सैकड़ों जानें जा चुकी थी लेकिन अब लक्सर रुड़की मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है, सांसद प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी ने नारियल तोड़कर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता सड़क निर्माण की मांग कर रही थी और हमने भी इसके लिए अथक प्रयास किया था और सांसद को अवगत कराया था सांसद ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से आग्रह कर लक्सर रुड़की मार्ग का पैसा स्वीकृत कराया और आज निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा। वही मौके पर मौजूद प्रीति कंस्ट्रक्शन विकास शर्मा कंसल्ट ट्रैंड ने बताया कि इस सड़क निर्माण से क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा क्योंकि पूरी सड़क क्षतिग्रस्त पड़ी हुई थी, आज लक्सर रुड़की मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है निर्माण कार्य के लिए 8 माह का समय निर्धारित किया गया है उन्होंने कहा कि सड़क बनाने के साथ-साथ सड़क की चौड़ाई व मोटाई भी बढ़ाई जाएगी और पानी की निकासी के लिए भी बेहतर प्रबंध किए जाएंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours