हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर में आगामी रविदास जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की मीटिंग ली गई। जिसमें रविदास जयंती को सकुशल संपन्न करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। और पुलिस के द्वारा आदेशित किया गया कि कोविड-19 की गाइडलाइनों का पालन कर रविदास जयंती का आयोजन करना है। कोई भी कानून का उल्लंंघन न हो। उन्होंने चेतावनी देते कि हुए कहा कि अगर कोई भी कानून का उल्लंंघन करता हुआ पाया जाता है या शिकायत मिलती है तो व्यक्ति पर सख्त से सख्त कानूूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं उपस्थित आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा इस संबंध में आश्वस्त किया गया कि रविदास जयंती का कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी सकुशल संपन्न किया जाएगा। किसी भी तरह का कानूनी उल्लंघन नहीं किया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours