हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर तहसील परिसर में मंगलवार को तीन कृषि कानून बिलों के रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया, और जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को भी सौंपा। धरना प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार ने जो किसानों के ऊपर तीन कृषि काले कानून थोपे हैं। उनके विरोध में आज पूरा देश किसानों के साथ खड़ा हो गया है। जगह-जगह धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह एक साफ संदेश है सत्ता में बैठे हुए लोगों के लिए, केंद्र सरकार के लिए, मोदी सरकार के लिए। उन्होंने कहा जो यह तीन कृषि काले कानून सरकार ने थोपे हैं इन्हें वापस लेना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा किसी तरीके से अगर जनता के हित में कानून नहीं बनाए जाएंगे तो, जनता उसे कतई स्वीकार नहीं करेगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours