हरिद्वार की गूंज (24*7)

(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। आस्था सेवा संस्थान के आयोजन में हरिद्वार ग्रामीण के अजीतपुर गांव में पांच दिवसीय प्रशिक्षण जारी है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन प्रशिक्षक अंकित कुमार ने प्रतिभागियों को आपदा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। अंकित कुमार ने आपदा किंतने प्रकार की होती है, उत्तराखंड में प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं का उल्लेख करने के अतिरिक्त इस प्रदेश मे किंतने प्रकार की आपदाएं यहाँ के प्रदेशवासियों के लिये समस्या खड़ी करती हैं बताया गया। इसके साथ साथ एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की भूमिका के बारे में भी बताया। अंकित कुमार ने रस्सी द्वारा किंतने प्रकार की गांठे बनाई जा सकती है। दुर्घटना के समय विभिन्न चोट लगने पर कैसे उनको मदद की जा सकती है इसकी जानकारी दी। युवक और महिला मंगलदल के सहयोग से आयोजित इस आपदा प्रशिक्षण में युवाओं के साथ साथ महिलाओं ने भी रुचि ली। 'हरिद्वार की गूंज' से पत्रकार गगन शर्मा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस प्रकार के प्रशिक्षण लेना आवश्यक है। ताकि विकट परिस्तिथि आने पर हमारे द्वारा दुर्घटनाग्रस्त या आपदा पीड़ितों की आवश्यक मदद की जा सके। विपिन सुंदर रिवान ने प्रशिक्षण में अंकित कुमार के सहयोगी की भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दूसरे दिन युवक मंगल दल के अध्यक्ष एडवोकेट गौतम कश्यप, अरविंद कश्यप, विकास कश्यप, सन्नी कुमार, महिला मंगल दल की अध्यक्ष रेणु कश्यप, मनोज कश्यप, रवि, योगेश, कार्तिक कश्यप, डॉक्टर कैलाश ने भाग लिया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours