हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम की कर्मचारी विमला देवी के सेवानिवृत्त होने पर उनका विदाई कार्यक्रम नगर निगम में आयोजित हुआ। जिसमें मेयर गौरव गोयल, नगर आयुक्त नूपुर वर्मा तथा सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने उनके द्वारा लंबे समय तक दी गई सेवाओं को याद करते हुए उनका सम्मान किया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि विमला देवी ने लंबे समय तक नगर निगम में रहते हुए अपनी सेवाएं प्रदान की। उनकी सेवाओं को नगर निगम परिवार हमेशा याद रखेगा। विमला देवी ने अपने सरल स्वभाव से नगर निगम परिवार का ही नहीं बल्कि नगरवासियों का भी दिल जीता। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि जेपी शर्मा। सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours