हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। कांग्रेस महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने किसान आंदोलन और किसानों को बदनाम करने की साजिश के पीछे भाजपा का हाथ बताया है। उन्होंने कहा भाजपा के लोग किसानों को बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं, इनके लोग चाहे दिल्ली हो, गाजीपुर बॉर्डर हो या मुज्जफरनगर हर जगह किसानों को बदनाम करने के लिए उनके बीच शामिल होकर इस आंदोलन को कुचलने के साथ-साथ किसानों को बदनाम करने के प्रयासों में लगातार लगे है। गत दिनों मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए ऐसी कई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें भाजपाई किसानों के बीच भीड़ में शामिल हुए और इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में ये शामिल रहे। कांग्रेस महिला कमेटी की जिलाध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि लाल किले पर हमले में भाजपा के लोग शामिल थे। सिंधु बॉर्डर पर भी भाजपा के लोग शामिल थे,जिससे साफ पता चलता है कि इस आंदोलन को कुचलने के पीछे भाजपा की साजिश है और वो किसानों को बदनाम करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। भाजपा ने गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए तमाम सुविधाएं हटा दी हैं, कहा कि भाजपा शुरू से किसानों के खिलाफ लाए तीनों कृषि कानूनों को जबरदस्ती लागू कर किसानों को सड़कों पर लाने की साजिश में लगे थे,उसके बाद किसानों को बरगलाने के लिए भाजपा के कई नेता मैदान में उतर कर कृषि कानूनों के पक्ष और किसानों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी पर उतर आए थे।यहां तक भाजपा के कई नेताओं ने इन किसानों को उग्रवादी, खालिस्तानी तक कहने में कोई गुरेज नहीं की,किंतु जब किसान कृषि कानूनों को वापिस करने की अपनी मांगो पर डटे रहे और पूरे देश के किसान बिल के खिलाफ हो गए तो भाजपा ने अपने कार्यकर्ता इनके बीच भेजकर इस आंदोलन को कुचलने के साथ-साथ किसानों को बदनाम करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ा। आज तस्वीरें जब मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए बाहर आई तो इनके साजिश का पर्दा फाश हो गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours