हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में किसानों की जबरदस्त भीड़ से किसान संगठनों में एकजुटता नजर आई। महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार किसानों के ऊपर तीन बिल लाकर देश के किसानों को बर्बाद करना चाहती है। किसान इन बिलों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार किसानों को बर्बाद करके उनकी भूमि को हड़पना चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से किसानों पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं, जिसे किसान किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा तथा जब तक बिल की वापसी नहीं होती किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आगामी 6 फरवरी को संपूर्ण भारत का किसान भारत बंद के रूप में अपनी एकजुटता का एहसास कराएगा। उन्होंने किसानों से शांतिपूर्वक आंदोलन में शामिल होने की अपील की तथा कहा कि अब देश का किसान शांत बैठने वाला नहीं है। केंद्र सरकार नगर समय रहते यदि इन सभी बिलों को वापस नहीं लिया तो किसान आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार है। उन्होंने कहा कि देश का अन्नदाता किसान अब किसी भी सूरत में चुप बैठने वाला नहीं है तथा जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती उसे आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस अवसर पर भाकियू गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, पदम सिंह रोड, रवि शास्त्री, विजय कुमार, गुलशन रोड, आदित्य बृजवाल, मीर हसन, शमशाद चेयरमैन, वेदपाल पवार, मास्टर रणवीर सिंह, प्रकाश प्रधान, रमेश,वेदपाल, नरेंद्र, पूर्व विधायक सरवत करीम अंसारी, चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट, चौधरी जगपाल सिंह, रश्मि चौधरी,फैजान सहित सैकड़ों की संख्या में किसान महापंचायत में मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours