हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्लॉक बहादराबाद में मुख्य कृषि अधिकारी डॉक्टर विकास यादव से जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मुलाकात की। इस मुलाकात में क्षेत्र में कृषि की समस्याओं के बारे में वार्ता की गई। यादव ने कहा कि जैविक खेती को बढ़ा दिया जाना चाहिए उसके लिए जगह जगह पर जागरूकता शिविर लगाए जाने चाहिए। जिससे कि किसानों को जैविक खेती की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि किसानों की मिट्टी की जांच कर उसमें उचित सुधार के लिए किसानों को जागरूक किया जाना चाहिए। किसान मोर्चा उपाध्यक्ष देवी सिंह राणा ने कहा कि अभी तक किसानों को ओलावृष्टि में बागो का मुआवजा भी नहीं दिया गया है जिसे तुरंत दिया जाना चाहिए। मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा खेती को बढ़ावा दिए जाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसके बारे में किसानों को जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जल्दी क्षेत्रों में किसान शिविर लगाए जायेगे। इस अवसर पर सह मीडिया प्रभारी नितिन चौहान, पूर्व उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अंकित चौहान उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours